Don 3 में ‘गाली गलौज’ और ‘खून खराबा’ चाहते थे रणवीर सिंह, नहीं माने फरहान अख्‍तर: नई रिपोर्ट में दावा

0

रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ क्‍यों छोड़ी? इसको लेकर अभी तक कोई पुख्‍ता कारण सामने नहीं आया है। आज से करीब 3 साल पहले जब 2023 में फरहान अख्‍तर ने अपनी फिल्‍म में रणवीर सिंह के नाम का ऐलान करते हुए टीजर जारी किया था, तब से ही इस फिल्‍म को लेकर उम्‍मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, शाहरुख खान के फैंस ने जरूर तब इसका विरोध किया। लेकिन बीते 2 साल 8 महीने में यह फिल्‍म लगातार मुश्‍किलों में घ‍िरती चली गई। बीते दिनों फरहान अख्‍तर ने एक नए इंटरव्‍यू में विवाद पर चुप्‍पी तोड़ी। वह ‘धोखे से दुखी’ नजर आए। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘डॉन 3’ डिब्‍बाबंद नहीं हुई और यह जरूर बनेगी। लेकिन इस बीच एक नई रिपोर्ट में उन कारणों का दावा किया गया है, जिसकी वजह से रणवीर सिंह ने कथ‍ित तौर पर यह फिल्‍म छोड़ दी और फिर उनका फरहान की प्रोडक्‍शन कंपनी संग विवाद हुआ।

‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्‍तर की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के बीच इस विवाद की शुरुआत ‘धुरंधर’ की बंपर सफलता से बाद हुई। समझा जाता है कि फरहान अपनी रुकी पड़ी इस फिल्‍म पर काम शुरू करना चाहते थे। लेकिन रणवीर‍ सिंह ने हाथ पीछे खींच लिए। दोनों के बीच मामला इस हद तक उलझा कि दोनों ही ओर से ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ में श‍िकायत की गई। कथ‍ित तौर पर रणवीर अब 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here