Shriya Saran on Play Role of Ishita’s Mother: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में खुद से 8 साल छोटी इशिता दत्ता की मां बनने का किरदार निभाने पर दिलचस्प खुलासा किया है।Shriya Saran on Play Role of Ishita’s Mother: ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की सबसे फेमस बॉलीवुड की चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी अजय देवगन को एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में देखा जा रहा है। इस मूवी में अजय देवगन की पत्नी नंदिनी सालगांवकर का किरदार श्रिया सरन निभा रही हैं। हाल ही में श्रिया ने अपनी को-स्टार इशिता दत्ता को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि पर्दे पर खुद से आठ साल छोटी एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाना उनके लिए शुरुआत में थोड़ा अजीब था। हालांकि फिल्म की मजबूत कहानी ने इस उम्र के अंतर को काफी हद तक स्वाभाविक बना दियाइशिता दत्ता की मां का किरदार निभाने पर बोलीं श्रिया सरन
श्रिया सरन ने हाल ही में न्यूज18 के साथ करते हुए बताया कई जब उन्हें फर्स्ट यह पता चला कि ‘दृश्यम 3’ में वो इशिता दत्ता की मां का किरदार निभा रही हैं, तो दोनों की उम्र में अंतर को लेकर सवाल उठे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि इस मूवी में किसी दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए उन्हें खुद बच्ची बनना पड़ता। श्रिया ने बताया कि रियल लाइफ में यह थोड़ा अजीब लगता है लेकिन फिल्म की कहानी ऐसी है कि दर्शक इन बैटन पर ज्यादा देते नहीं हैंश्रिया का मानना कि रियल में उम्र का अंतर नहीं बल्कि किसी भी फिल्म की कहानी और उसका सस्पेंस इसे बड़ा बनाता है। श्रिया ने यह भी माना कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को अक्सर कुछ खास तरह के किरदारों तक सीमित कर दिया जाता है। हालांकि उन्होंने ‘दृश्यम’ के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में मां-बेटी के रिश्ते को कहानी को बहुत अच्छी तरह दिखाया गया है। फिल्म में इशिता दत्ता का किरदार अंजू सालगांवकर यानी गोद ली हुई बेटी के रूप में दिखाया गया है। यही वजह है कि दोनों की रियल उम्र कहानी पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालती है।







































