हिंदी का अग्रणी बिजनेस न्यूज चैनल ETNOW Swadesh अपने दर्शकों के लिए आज से अपने वीकडे प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बड़ा बदलाव कर रहा है। आज यानी 6 जुलाई से मार्केट पर फोकस्ड तीन नए शो प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा, दर्शकों के लिए शाम 7 बजे का शो बेहद खास रहने वाला है। इस एक घंटे के स्लॉट में पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जानकारी पर आधारित Your Daily Wealth Hour शो प्रसारित होगा। अच्छी बात ये है कि सप्ताह के हर दिन प्रसारित होने वाले इस शो में हर दिन अलग-अलग विषयों को शामिल किया जाएगा।
नई प्रोग्रामिंग की शुरुआत ‘Traders’ Radar’ से
नई प्रोग्रामिंग की शुरुआत सुबह 7:30 बजे ‘Traders’ Radar’ से होगी। यह प्री-मार्केट प्रोग्राम ट्रेडर्स को बाजार खुलने से पहले तैयार करने में मदद करेगा। इसमें ग्लोबल मार्केट संकेत, एफआईआई-डीआईआई एक्टिविटी, डेरिवेटिव्स डेटा, ब्रोकरेज रिपोर्ट, स्टॉक अपडेट और एक्सपर्ट्स की ट्रेडिंग रणनीतियां शामिल होंगी।
दोपहर 3:35 बजे टेलिकास्ट होगा ‘Market Top 20’ शो
बाजार बंद होने के बाद दोपहर 3:35 बजे ‘Market Top 20’ टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो में दिनभर की 20 सबसे बड़ी मार्केट खबरों, प्रमुख इंडेक्स के परफॉर्मेंस, सेक्टर ट्रेंड्स, कॉर्पोरेट घोषणाओं, टॉप गेनर्स-लूजर्स और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों की राय दिखाई जाएगी।
शाम को 24 मिनट में मिलेगा 50 बड़ी खबरों का अपडेट
शाम 5 बजे ‘Khabrein Fatafat’ दर्शकों को सिर्फ 24 मिनट में 50 बड़ी खबरों का अपडेट देगा। इस बुलेटिन में बाजार, अर्थव्यवस्था, बिजनेस, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल और मनोरंजन की प्रमुख खबरें शामिल होंगी। इसका टैगलाइन — 50 खबरें – 24 मिनट – Zero Bakwas दिया गया है।
शाम 7 बजे आएगा Your Daily Wealth Hour
नई प्रोग्रामिंग का सबसे बड़ा आकर्षण शाम 7 बजे का ‘Your Daily Wealth Hour’ होगा। यह एक घंटे का स्लॉट सप्ताह के हर दिन अलग-अलग विषयों पर आधारित होगा।
सोमवार से शुक्रवार तक का पूरा टाइम-टेबल
सोमवार को Tax Mantra में टैक्स, जीएसटी और टैक्स प्लानिंग पर चर्चा होगी। मंगलवार को ‘Market Ke Maharathi’ में शेयर बाजार और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे। बुधवार को ‘Nivesh Ki ABCD’ के जरिए नए निवेशकों को म्यूचुअल फंड, SIP, इक्विटी और वित्तीय योजना जैसी अवधारणाओं को आसान भाषा में समझाया जाएगा।
गुरुवार को ‘Insurance Mantra’ में जीवन, स्वास्थ्य, मोटर और जनरल इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को ‘Startup Mantra’ में स्टार्टअप्स, उद्यमिता, नवाचार और बिजनेस ग्रोथ की प्रेरणादायक कहानियां दिखाई जाएंगी।
ETNOW Swadesh का कहना है कि इस नए प्रोग्रामिंग लाइन-अप का उद्देश्य निवेशकों, टैक्सपेयर्स, उपभोक्ताओं और नए उद्यमियों के लिए जटिल वित्तीय विषयों को सरल बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग सही वित्तीय फैसले ले सकें।










































