ए नियम के अनुसार, ग्रुप मुकाबलों के बाद एक और राउंड रॉबिन ग्रुप जोड़ा गया। ग्रुप चरण से अंक और गोल अंतर (जीडी) केवल उसी टीम के लिए आगे बढ़ाए गए थे जो उनके साथ क्वालीफाई करती थी। इसका मतलब यह था कि भारत के पास एक अंक था और जीडी शून्य था, जिसमें उसने दो गोल किए और दो गोल खाए। भारतीय महिला टीम ग्रुप ई में चीन के साथ पहुंचा था। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने -2 जीडी और शून्य अंक के साथ ग्रुप ई में जगह बनाई।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार (23 अगस्त) को एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलने के बाद निराशा हाथ लगी। क्योंकि वे महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से बाल-बाल चूक गईं। इस रिजल्ट के चलते दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के अंक और गोल अंतर बराबर थे। फिर क्या हुआ कि भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी और ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर गया?
नए नियम के अनुसार, ग्रुप मुकाबलों के बाद एक और राउंड रॉबिन ग्रुप जोड़ा गया। ग्रुप चरण से अंक और गोल अंतर (जीडी) केवल उसी टीम के लिए आगे बढ़ाए गए थे जो उनके साथ क्वालीफाई करती थी। इसका मतलब यह था कि भारत के पास एक अंक था और जीडी शून्य था, जिसमें उसने दो गोल किए और दो गोल खाए। भारतीय महिला टीम ग्रुप ई में चीन के साथ पहुंचा था। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने -2 जीडी और शून्य अंक के साथ ग्रुप ई में जगह बनाई।
एक अंक के साथ ग्रुप-E में बनाई थी जगह
दूसरे राउंड के दौरान ग्रुप ई में चीन, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए लड़ाई चल रही थी। इसी बीच 21 अगस्त को नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से हराकर अपनी दमदार शुरुआत की, लेकिन भारत का खेल बिगाड़ दिया। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं। ऑस्ट्रेलिया और चीन, भारत से आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी थी और यह दुआ करनी थी कि नीदरलैंड्स चीन को हरा दे।एक गोल से पीछे रह गई महिला टीम
ग्रुप ई के सभी मैच होने के पाद प्वाइंट्स टेबल में चीन, भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो अंक रहे। हालांकि, चीन का गोल अंतर (-3) भारत और ऑस्ट्रेलिया (-2) से पीछे रहा। ऐसे में चीन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। अब बचे भारत और ऑस्ट्रेलिया। दोनों अंक सामन और गोल अंतर सामना। हालांकि, भारत, ऑस्ट्रेलिया से गोल संख्या से मात खा गया। ग्रुप-ई में भारतीय महिला हॉकी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल किया। यहीं पर महिला टीम पिछड़ गई और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।
पांचवें स्थान के लिए खेलेगी मुकाबला
भारतीय महिला टीम अब गुरुवार को पांचवें स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेगी। पांचवें स्थान के मैच का नतीजा चाहे जो भी हो, भारत का महिला हॉकी वर्ल्ड कप में अब तक का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन पक्का हो चुका है। उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में हुए पहले महिला विश्व कप में चौथा स्थान हासिल करना रहा है। भारत 2022 के पिछले टूर्नामेंट में नौवें और 2018 में आठवें स्थान पर रहा था। हालांकि, भारत अपने पहले महिला विश्व कप की तलाश में एक फिर फेल रहा।










































