वॉशिंगटन: अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI के डायरेक्टर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। भारतीय मूल के काश पटेल पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आधिकारिक यात्रा को गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी टूअर में बदल दिया। पटेल पर ब्यूरो के संसाधनों को निजी काम के लिए इस्तेमाल करने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पटेल पर अपनी गर्लफ्रेंड को एक म्यूजिक कंसर्ट में ले जाने के लिए FBI के जेट प्लेन का इस्तेमाल करने का आरोप है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 46 साल के काश पटेल ने 10 मई 2025 को अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विलकिंस के साथ FBI के गल्फस्ट्रीम वी जेट वॉशिंगटन से फिलाडेल्फिया तक उड़ान भरी। पटेल वहां एक म्यूजिक कंसर्ट में शामिल होने गए थे और उसी रात वापस लौट आए।5000 डॉलर के सुइट में रुके
रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े ने 35000 से 50000 डॉलर की कीमत वाले एक प्राइवेट सुइट से जॉर्ज स्ट्रेट और क्रिस स्टेपलटन का परफॉर्मेंस देखा। इस दौरान FBI की फ्लाइट का क्रू और सुरक्षाकर्मी पटेल और उनकी गर्लफ्रेंड के इंतजार में रात 11 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान उन्हें ओवरटाइम का भुगतान दिया गया।
पटेल पर पहले भी लगे आरोप
पटेल ने इन आरोपों पर न्यूयॉर्क टाइम्स के सवालों का जवाब नहीं दिया। ये आरोप पटेल की यात्राओं और FBI के संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर विवादों को बढ़ाने वाले हैं। उनकी आधिकारिक यात्राओं में उनके गर्लफ्रेंड के शामिल होने को लेकर रिपोर्टों में चिंता जताई गई है।इसके कुछ दिन पहले ही पटेल पर्ल हार्बर में मेमोरियल के पास VIP स्रोर्कल सैर को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस जगह पर 1941 के हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। समाचार एजेंसी की इस रिपोर्ट में किए दावे का FBI के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने खंडन किया था। उन्होंने X पर लिखा कि एपी ने इस यात्रा को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक आधिकारिक यात्रा थी।










































