बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार थे, जिनकी फिल्में सफलता की गारंटी मानी जाती थीं। डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी तो लोगों को इतनी पसंद थी कि जब भी गोविंदा-डेविड की मूवी आती थी, लोग सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लगाकर खड़े हो जाते थे। हालांकि अब बहुत लम्बा वक्त हो चुका है, जब गोविंदा को उनके फैंस ने बड़े पर्दे पर देखा है। उनकी आखिरी मूवी रंगीला राजा 7 साल पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप रही थी। इसके बाद से ही गोविंदा फिल्मों से गायब हैं लेकिन जल्द ही वो अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। असल में गोविंदा ने अपनी कमबैक मूवी रूपा का ऐलान कर दिया है, जिसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
Govinda ने किया कमबैक मूवी Roopa का ऐलान
गोविंदा ने 13 जुलाई 2026 के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी कमबैक फिल्म रूपा का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्माण भी वो खुद ही करने वाले हैं। गोविंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ बात की और बताया कि वो लम्बे वक्त के बाद फिल्मों में आ रहे हैं क्योंकि अब वो खुद को तैयार मानते हैं। गोविंदा के अनुसार, “अब मैं फिल्मों में आने के लिए तैयार हूं। आप लोग जल्द ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट से मिलेंगे।
बुराई करने वालों को गोविंगा ने दिया जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों ने गोविंदा से पूछा कि आखिरकार वो ऐसे लोगों को क्या जवाब देना चाहेंगे जो उनकी बुराई करते हैं? गोविंदा ने ऐसे लोगों को जवाब से देने से इंकार कर दिया और कहा, “मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। मैं यहां केवल रूपा के बारे में बात करना चाहता हूं क्योंकि इसमें मेरे पैसे लग गए हैं।” फिल्म रूपा को लेकर सामने आई जानकारी की मानें तो इसमें गोविंदा एक नई-नवेली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।










































