H-1B: डोनाल्ड ट्रंप के सांसद ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, H-1B वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी, ग्रीन कार्ड पर संकट

0

वॉशिंगटन: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने एक नया बिल पेश किया है। इस बिल का मकसद H-1B वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव करना है। इसमें सबसे अहम बदलाव परमानेंट रेजिडेंसी (स्थायी निवास) पाने के जरिए के तौर पर इस वीजा के इस्तेमाल पर रोक लगाना शामिल है। H-1B वीजा प्रोग्राम का सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को मिलता रहा है। ऐसे में इसमें बदलाव भारतीयों के लिए मुश्किल का सबब बनेगा।

यूएस कांग्रेसमैन चिप रॉय ने गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ‘अमेरिकन व्हाइट-कॉलर वर्कर जॉब्स एक्ट’ नाम का प्रस्तावित बिल पेश किया है। इस कानून का मकसद ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) प्रोग्राम को खत्म करना भी है। ओपीटी विदेशी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय के लिए अमेरिका में काम करने की इजाजत देता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here