Hasselblad कैमरे के साथ Oppo का नया फोन भारत में लॉन्च, 7025mAh की है बैटरी

0

ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo Find X9s को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Find X9 series का नया और तीसरा मॉडल है। भारत से पहले Oppo Find X9s को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Oppo Find X9s को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर है और 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा दिया गया है।

Oppo Find X9s की कीमत

Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध होगी।यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 28 मई से बिक्री शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और Oppo ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। यह हैंडसेट Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Oppo Find X9s में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम

फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1, USB Type-C और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here