Motorola के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को कथित तौर पर Geekbench 6 के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। लीक के अनुसार, फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है।Apple की तरफ से पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय बाजार में जल्द ही इसकी सेल भी शुरू होने वाली है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो 23 अक्टूबर से इसे खरीद पाएंगे। अपने डिजाइन और फीचर्स को लेकर यह लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि जल्द ही इस महंगे फोल्डेबल आईफोन को मोटोरोला की तरफ से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें यह खुलासा हुआ है कि मोटोरोला इस समय Razr Flex 27 पर काम कर रहा है जो बाजार में iPhone Duo को सीधी टक्कर देगा।
रिपोर्ट्स में इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़े संभावित फीचर्स का खुलासा किया गया है। दावा है कि इस फोन में बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, Motorola ने अभी तक इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर आफिशियल ऐलान नहीं किया है।
Geekbench पर दिखा Motorola Razr Flex 27
Motorola के इस कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन को Geekbench 6 के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। लीक के अनुसार, फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो फोन को मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के भारी इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत मिला है कि स्मार्टफोन Android 17 पर काम कर सकता है।165Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट
डिस्प्ले के मामले में भी Motorola Razr Flex 27 खास हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.92 इंच की AMOLED मुख्य स्क्रीन दी जा सकती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, फोन में 4.97 इंच की बाहरी स्क्रीन मिलने की भी चर्चा है। इस स्क्रीन की मदद से यूजर्स फोन को पूरी तरह खोले बिना नोटिफिकेशन देखने और कुछ जरूरी काम करने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
50MP के दो रियर कैमरे कर सकते हैं एंट्री
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी इस फोन में अच्छे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, Motorola अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में पीछे की तरफ दो कैमरे दे सकती है। इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होने की बात कही जा रही है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। हालांकि, सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर कैमरे की क्वालिटी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। असली परफॉर्मेंस का पता फोन लॉन्च होने और इसके कैमरा टेस्ट सामने आने के बाद ही चलेगा।
Motorola Razr Flex 27 में मिलने वाली बैटरी को लेकर भी लीक्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
कब लॉन्च हो सकता है Motorola Razr Flex 27?
लॉन्च की बात करें तो ऑनलाइन सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Motorola Razr Flex 27 को दिसंबर 2026 के मध्य के आसपास ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के दो संभावित कलर ऑप्शन Coriander और Dark Botanical Garden बताए जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख, उपलब्धता या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि फोन भारत में कब आएगा और इसकी कीमत कितनी होगी।








































