iPhone Ultra Fold का पहला वीडियो लीक, कीमत हो सकती है 2 लाख से ज्यादा

0

एपल के फैन हर साल सितंबर में आने वाले Pro मॉडल्स का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Ultra Fold सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या फोटो जारी नहीं हुई है लेकिन हर दिन आ रही लीक्स रिपोर्ट ने मार्केट में पूरा माहौल बना दिया है। अब iPhone Ultra Fold के एक डमी मॉडल का वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन और कुछ संभावित फीचर्स की झलक दिखा दी है।

लीक वीडियो में क्या दिखा?

हाल ही में iPhone Ultra Fold के सफेद रंग के डमी मॉडल की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इसी डिवाइस का एक वीडियो भी लीक हुआ है, जिसमें फोन को अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। वीडियो में डिवाइस काफी पतला नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्ड खोलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5mm हो सकती है। वीडियो में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि वॉल्यूम बटन फोन के ऊपरी हिस्से में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ एक डमी यूनिट है, इसलिए अंतिम डिजाइन में बदलाव संभव हैं।

iPhone 18 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च

हाल ही में iPhone 18 Pro के हाई-क्वालिटी डिजाइन मॉडल भी लीक हुए हैं, जिनमें संभावित रंग विकल्पों की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि फोल्डेबल iPhone Ultra और iPhone 18 Pro को एक साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले समय में Ultra Fold के और बेहतर डिजाइन मॉडल भी सामने आ सकते हैं।संभावित स्पेसिफिकेशंस

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Ultra Fold प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आएगा। इसमें 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच का इनर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें TSMC की 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 12GB रैम भी दी जा सकती है, जिससे यह एपल के सबसे ताकतवर स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।टाइटेनियम फ्रेम और Touch ID की वापसी!

लीक्स के मुताबिक, फोन में टाइटेनियम और एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इसमें क्रीज-फ्री हिंग डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे फोल्ड होने वाली स्क्रीन पर लाइन कम दिखाई देगी। एक और बड़ी बात यह है कि Touch ID की वापसी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

फोल्डेबल iPhone Ultra के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना है, हालांकि कुछ बाजारों में इसकी उपलब्धता चरणबद्ध तरीके से हो सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर या उससे अधिक हो सकती है। भारतीय बाजार में टैक्स और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here