IPL 2024: हार्दिक पंड्या से दो-दो हाथ करने के मूड में रोहित शर्मा, यूं ही नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, समझिए इशारा

0

मैदान पर डटे रहो। जब तक आखिरी गेंद न निकल जाए तब तक लड़ते रहो। जिसने हथियार डाला, उसकी कहानी खत्म… इसे ही तो कहते हैं ट्रू स्पोर्ट्समैनशिप का असली फंडा, फाइटर या मैच विनर। कुछ ऐसे ही मूड में दिख रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान या मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। हार्दिक पंड्या को भले ही कप्तानी मिल गई है, लेकिन रोहित उनके लिए मुंबई इंडियंस इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं। वह लड़ेंगे अपने हक के लिए। वह लड़ेंगे अपनी विरासत के लिए। वह लड़ेंगे अपने घर के लिए, अपने मंदिर के लिए। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। कम से कम रोहित शर्मा और अभिषेक नायर के बीच बातचीत के वीडियो से तो यही लगता है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाले मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंची है। आज दोनों के बीच मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं। इस दौरान दो पुराने यार रोहित शर्मा और कोलकाता के कोच अभिषेक नायर मैदान पर मिले तो सुख-दुख पर खुलकर बात की। गलती से इस बातचीत का वीडियो कोलकाता नाइटराइडर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हो गया। वीडियो पोस्ट करते समय किसी ने शायद ध्यान नहीं कि उनके बीच क्या बातचीत हो रही है। अब परदे के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here