नई दिल्ली: आज सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी आई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 800 अंक के ऊपर निकल गया। वहीं अभी कुछ आईपीओ भी खुले हुए हैं। इन्हीं में एसएमई सेगमेंट से क्यू-लाइन बायोटेक (Q-Line Biotec) का इश्यू भी शामिल है। इस आईपीओ ने ग्रे मार्केट में धूम मचाई हुई है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 30% से ज्यादा है, जिससे इसके लिस्टिंग पर निवेशकों के मुनाफे की उम्मीद बढ़ गई है। इसमें बोली लगाने का आज आखिरी दिन है।
इस आईपीओ का इश्यू साइज 214.48 करोड़ रुपये है। कंपनी ने सारे फ्रेश शेयर जारी किए हैं। यह इश्यू 21 मई को खुला था। इसमें बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। इसका प्राइस बैंड 326 से 343 रुपये के बीच है। एक लॉट में 400 शेयर हैं। आम निवेशकों को कम से कम दो लॉट (800) शेयर खरीदने होंगे। इसके लिए 2,74,400 रुपये निवेश करने होंगे। इसकी लिस्टिंग 29 मई को हो सकती है।










































