रिलायंस जियो ने अपने करीब 53 करोड़ ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। Jio ने अपने पुराने Mega Content Add-On Pack को नए अंदाज में पेश करते हुए 200रुपये का नया OTT Pass लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी पैक के रूप में पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G का फायदा मिलेगा।
28 दिनों के लिए मिलेगा एंटरटेनमेंट और डेटा का कॉम्बो
Jio का यह नया OTT Pass 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान उन प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास पहले से एक्टिव Jio बेस प्लान मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस पैक में मिलने वाली सेवाओं की कुल वैल्यू करीब ₹1500 प्रति महीने के बराबर है।
15 OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन हैं। यूजर्स को YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा JioTV के जरिए 12 अन्य OTT सेवाओं का भी फायदा मिलेगा। इनमें SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, TimesPlay, Tarang Plus और Kanccha Lannka शामिल हैं।JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल
Jio ने इस प्लान में लाइव टीवी देखने वाले यूजर्स का भी खास ध्यान रखा है। JioTV के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव चैनल उपलब्ध होंगे, जिनमें 150 से अधिक पेड चैनल शामिल हैं। यूजर्स को Star, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV जैसे बड़े नेटवर्क्स के एंटरटेनमेंट, मूवी, स्पोर्ट्स और रीजनल चैनल देखने को मिलेंगे।डेटा और 5G बेनिफिट्स भी शामिल
एंटरटेनमेंट के अलावा इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा भी दिया जा रहा है। साथ ही Unlimited 5G का लाभ भी मिलेगा। हालांकि यह फायदा यूजर के एक्टिव बेस प्लान के साथ ही लागू रहेगा। अगर कीमत की बात करें तो यह प्लान लगभग ₹7.14 प्रति दिन के खर्च में OTT और डेटा दोनों का फायदा देता है।
कहां से करा सकते हैं रिचार्ज?
Jio का नया ₹200 OTT Pass 27 मई से उपलब्ध हो गया है। यूजर्स इसे MyJio App, Jio Official Website, रिटेल स्टोर्स और अन्य थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।
OTT यूजर्स को टारगेट कर रहा Jio
टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती OTT खपत को देखते हुए Jio लगातार ऐसे प्लान ला रहा है जिनमें डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का कॉम्बिनेशन मिलता है। नया ₹200 OTT Pass खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।










































