Kerala Road Accident: त्रिशूर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर; 8 लोगों की मौत

0

केरल के त्रिशूर जिले में नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कैपमंगलम के पनंबिकुन्नू सेंटर के पास एक कार खड़े मालवाहक लॉरी से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों को वाहन काटकर बाहर निकालना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार सवार तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।Kerala Road Accident: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा कैपमंगलम के पनंबिकुन्नू इलाके में रात करीब 11:40 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग मौके पर ही मारे गए।

कार में सवार थे 8 लोग

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई कार तमिलनाडु नंबर की थी। शुरुआती जानकारी में कार में सवार लोगों के तमिलनाडु के रहने वाले होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि मृतकों में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।

कार को काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद स्थानीय लोगों, दमकल एवं बचाव दल और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया। टक्कर के कारण कार बुरी तरह पिचक गई थी और कुछ लोग उसके अंदर फंस गए थे। बचावकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार से सभी लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेजा गया है।हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कार खड़ी लॉरी से किन परिस्थितियों में टकराई। मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे से जुड़ी आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here