Lalitha Jewellery IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, Tempsens का GMP 100% पार; आज खुले 3 नए IPO

0

शेयर बाजार में आज खासतौर पर प्राइमरी सेगमेंट में हलचल है। आज दो बड़े IPO की लिस्टिंग हुई। जबकि, एक इश्यू का सब्सक्रिप्शन आज बंद हो रहा है। जबकि, 3 इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन ओपन हुआ है।भारतीय शेयर बाजार में आज IPO को लेकर जबरदस्त हलचल है। 24 अगस्त, 2026 को दो मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग हुई, जबकि तीन नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Lalitha Jewellery IPO और Tempsens Instruments IPO की है। Lalithaa Jewellery Mart ने आज NSE और BSE पर करीब 32% प्रीमियम के साथ धमाकेदार एंट्री की। वहीं Tempsens Instruments का GMP 104% से ज्यादा पहुंच गया है। दूसरी तरफ Augmont Enterprises IPO GMP भी 48% के आसपास बना हुआ है।

Lalitha Jewellery IPO में निवेशकों की चांदी

Lalitha Jewellery के शेयर आज NSE पर 265 रुपये और BSE पर 265.30 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी का IPO प्राइस 201 रुपये था। यानी NSE पर करीब 31.84% और BSE पर करीब 31.99% का प्रीमियम मिला। इस तरह IPO में अलॉटमेंट पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर ही अच्छा मुनाफा मिला। लिस्टिंग से पहले भी ग्रे मार्केट में Lalitha Jewellery के शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। IPO का इश्यू साइज 1,700 करोड़ रुपये था और प्राइस बैंड 190-201 रुपये रखा गया था।

Horizon Industrial Parks की एंट्री रही फीकी

दूसरी तरफ Horizon Industrial Parks की लिस्टिंग बिल्कुल अलग रही। 60 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर NSE पर 60.25 रुपये यानी सिर्फ 0.42% प्रीमियम पर खुला। BSE पर शेयर 59.65 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी 0.58% डिस्काउंट। कंपनी का IPO करीब 2,600 करोड़ रुपये का था।आज खुले 3 नए मेनबोर्ड IPO

आज Skyways Air Services IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसका इश्यू साइज 582.80 करोड़ रुपये और ऊपरी प्राइस बैंड 138 रुपये है। सुबह 10:10 बजे तक यह 0.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। मौजूदा GMP करीब 32 रुपये, यानी 23.19% प्रीमियम का संकेत दे रहा है। IPO 27 अगस्त को बंद होगा।

Symbiotec Pharmalab IPO का आकार 1,757 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 938-988 रुपये है। सुबह 10:10 बजे तक सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.02 गुना था, लेकिन GMP 409 रुपये, यानी करीब 41.40% का संकेत दे रहा है। IPO 27 अगस्त तक खुला रहेगा।

वहीं Hy-Tech Engineers IPO का इश्यू 135.73 करोड़ रुपये का है। ऊपरी प्राइस बैंड 53 रुपये है। सुबह 10:11 बजे तक इसे 0.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि GMP 25 रुपये यानी करीब 47.17% बताया जा रहा है।

Tempsens IPO GMP ने मचाई हलचल

सबसे बड़ा आकर्षण फिलहाल Tempsens Instruments IPO है। 300 रुपये के ऊपरी इश्यू प्राइस के मुकाबले इसका GMP 313 रुपये, यानी करीब 104.33% है। सुबह 10:10 बजे तक IPO कुल 26.44 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसमें QIB हिस्सा 3.34 गुना, HNI 79.32 गुना और रिटेल हिस्सा 20.60 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Augmont Enterprises IPO GMP भी मजबूत

Augmont Enterprises IPO 21 अगस्त को खुला था और 25 अगस्त को बंद होगा। 788 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले इसका Augmont IPO GMP 380 रुपये, यानी करीब 48.22% है। सुबह 10:10 बजे तक IPO कुल 3.5 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। QIB हिस्सा 1.85 गुना, एसएचएनआई 8.17 गुना, बीएचएनआई 4.64 गुना और रिटेल हिस्सा 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here