6500mAh बैटरी के साथ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसमें कई दमदार फीचर्स दिए हैं। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ आया है। इसके अलावा, इसमें 4600 mm² VC कूलिंग सिस्टम भी लगा है। मोटोरोला के इस फोन में 12GB तक RAM दी गई है। फोन की कीमत 38,999 रुपये से शुरू है। हालांकि, पहली सेल में इसे छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
फोन के सभी स्पेसिफिकेशन
मोटो ने अपने इस नए फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक है।फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल रहा है।बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 8500 Extreme 4nm प्रोसेसर दिया गया है।इसमें 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16 पर रन करता है।फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वलाइड एंगल सेंसर मिल रहा है।सेल्फी के लिए फोन 50MP के ऑटोफोकस कैमरे से लैस है।फोन 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग वाली 6500mAh बैटरी के साथ आया है।इसमें USB Type-C, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और धूल-मिट्टी से बचने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।













































