क्या आप भी कूलर की हवा सीधी अपनी ओर रखते हैं, अगर हां तो समझ लें कि आप अपने कूलर की ठंडक को बर्बाद कर रहे हैं। दरअसल ऐसी ही गलती मैं भी कुछ समय पहले तक कर रहा था लेकिन इससे आपको पलभर के लिए आराम मिल सकात है लेकिन इससे आपका कमरा ठंडा नहीं होगा। वहीं अगर कूलर का एयरफ्लो सही दिशा में कर दिया जाए, तो कमरा क्या आपका पूरा घर ठंडा हो सकता है।
दरअसल AC और कूलर के काम करने की टेक्नोलॉजी में बड़ा फर्क होता है। AC जहां कूलिंग गैस और कंप्रेसर की मदद से कमरे की हवा को रिसाइकिल करते हुए ठंजा करता है, वहीं कूलर बाहर की ताजा हवा को कमरे में ठंडा बनाकर छोड़ता है। ऐसे में AC की हवा किसी भी दिशा में रहे, कमरा तेजी से और आसानी से ठंडा हो जाता है। वहीं कूलर की हवा का सही दिशा में रहना जरूरी होता है, ताकि ठंडक पूरे कमरे या घर में फैले।
मैने पाया कि कूलर की हवा की दिशा बदलकर असर दिखने में कुछ घंटे लग सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे ही सही कूलर की हवा सही तरह से फैले तो AC वाली ठंडक मिल सकती है।













































