MP Weather Update: भोपाल संक्रांति पर्व पर सूर्य के उत्तरायण होने और आसमान साफ बना रहने से गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही हवा के रुख में भी बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में भी मामूली इजाफा हुआ है। हालांकि गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी शनिवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान (22.9 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी बुधवार के न्यूनतम तापमान (7.0 डिग्री से.) के मुकाबले 0.8 डिग्री से. अधिक रहा।मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले दो दिनों से हवा का रुख उत्तरी था। बुधवार रात से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी और उत्तर, उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवा की रफ्तार भी दस किलोमीटर प्रति घंटा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। उधर आसमान साफ रहने और वातावरण में नमी नहीं रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधी जमीन पर आ रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। चक्रवर्ती के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
Updated: | Thu, 14 Jan 2021 08:37 PM (IST)


MP Weather Update: भोपाल संक्रांति पर्व पर सूर्य के उत्तरायण होने और आसमान साफ बना रहने से गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही हवा के रुख में भी बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में भी मामूली इजाफा हुआ है। हालांकि गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी शनिवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान (22.9 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी बुधवार के न्यूनतम तापमान (7.0 डिग्री से.) के मुकाबले 0.8 डिग्री से. अधिक रहा।
मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले दो दिनों से हवा का रुख उत्तरी था। बुधवार रात से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी और उत्तर, उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवा की रफ्तार भी दस किलोमीटर प्रति घंटा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। उधर आसमान साफ रहने और वातावरण में नमी नहीं रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधी जमीन पर आ रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। चक्रवर्ती के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
क्यों बदला हवा का रुख
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी से उत्तर-पूर्वी हो गया है।
गुरुवार को चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 25.4 7.8
इंदौर 25.8 9.1