Nawada News: बिहार (Bihar) के नवादा में जदयू विधायक विभा देवी को ओड़ो इंटर विद्यालय की छात्राओं ने उनकी गाड़ी रोक दी। छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर विधायक के सामने कई गंभीर शिकायतें रखींNawada News: बिहार (Bihar) में शिक्षा के बदहाल होने की पोल उस समय खुल गई, जब छात्राओं ने ही सत्ताधारी विधायक को घेरकर, शिकायतों का अंबार लगा दिया। घटना बिहार के नवादा जिले की है। यहां से जदयू विधायक विभा देवी, जब क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलीं तो ओड़ो गांव में लड़कियों ने विधायक साहिबा की गाड़ी को घेर लिया।Nawada News: बिहार (Bihar) में शिक्षा के बदहाल होने की पोल उस समय खुल गई, जब छात्राओं ने ही सत्ताधारी विधायक को घेरकर, शिकायतों का अंबार लगा दिया। घटना बिहार के नवादा जिले की है। यहां से जदयू विधायक विभा देवी, जब क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलीं तो ओड़ो गांव में लड़कियों ने विधायक साहिबा की गाड़ी को घेर लिया।ने क्या-क्या आरोप लगाए?
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें विद्यालय में बैग, किताबें और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। छात्राओं ने बताया कि जब भी विद्यालय में किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि के आने की सूचना मिलती है, तो बच्चों को कथित तौर पर डराया जाता है। उन्हें अपनी समस्याएं बताने या शिकायत करने से रोका जाता है। छात्राओं ने विधायक से अनुरोध किया कि वे विद्यालय की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक दौरा करें।
विधायक ने क्या कहा?
विधायक विभा देवी ने छात्राओं की समस्या को गाड़ी में बैठे-बैठे ही सुना। वो नीचे नहीं उतरीं। छात्राएं आक्रोशित थीं, जिसके बाद विधायक विभा देवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो एक दिन औचक निरीक्षण के लिए स्कूल आएंगीं। जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं और विभा देवी वहां से निकल गईं।










































