ndependence Day 2026: देशभक्ति में डूबे सितारे, कंगना ने लहराया तिरंगा तो प्रियंका चोपड़ा बोलीं- गर्व है हमें…

0

Bollywood Stars Wishes On Independence Day 2026: भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी के 80वें महोत्सव पर कई बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति में डूबे नजर आए। बॉलीवुड सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही देश के लिए अपने प्रति प्यार को भी दुनिया के सामने जाहिर किया। जहां एक तरफ कंगना रनौत अपनी लेटेस्ट वीडियो में तिरंगा लहराती दिखाई दीं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में रहते हुए भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर ट्वीट साझा कर सबको शुभकामनाएं दीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड स्टार्स की इन पोस्ट परबॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक्स पर लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गर्व है हमें जहां से हम आए हैं। उम्मीद है उस चीज के लिए, जिसकी ओर हम आगे बढ़ रहे हैं।” अक्षय कुमार ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, “हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर तिरंगों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दुनिया को देख रही हूं। मेरा दिल उन लोगों के लिए आभार से भर आया है, जिन्होंने ये संभव किया कि हम बोल सकें कि आजादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। नेवी, एयरफोर्स, जवानों को जिन्होंने ये संभव किया, उन्हें मेरा सलाम है।” दूसरी ओर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह तिरंगा लहराती दिखाई दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “आजादी की शुभकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here