राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एजेंसी ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र हितैषी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। नए बदलावों के तहत परीक्षा की अवधि बढ़ाने के साथ प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ वर्क के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा की अवधि बढ़ाई गई
एनटीए के अनुसार, छात्रों से लंबे समय से मिल रहे सुझावों और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ा दी गई है। अब NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यानी अभ्यर्थियों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।










































