Nvidia Market Cap: ट्रंप की चाल ने किया कमाल, एनवीडिया सरपट भागी, अब केवल सोना रह गया आगे

0

नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का दूसरी बड़ी एसेट बन गई है। कंपनी के शेयरों में बुधवार को 2 फीसदी से अधिक तेजी आई। इसके साथ ही एनवीडिया 5.5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। दुनिया में एआई की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही इससे जुड़े शेयरों में भारी तेजी आई है।

एनवीडिया से आगे अब केवल सोना रह गया है जो 32.675 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एसेट है। एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। इसके अलावा अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भी ट्रंप के साथ चीन गए हैं। इनमें टेस्ला के एलन मस्क, ऐपल के टिक कुक और ब्लैकरॉक के लैरी फिंक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here