AI Invisible Drone: क्या आप ऐसे ड्रोन के बारे में सोच सकते हैं, जो आपकी आंखों के सामने उड़ रहा हो और आपको दिखाई ना दे? दरअसल नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने AI की मदद से एक ऐसा ड्रोन बनाया है, जो आपकी आंखों के सामने होते हुए भी आपको दिखेगा नहीं। सालों से ये इंजीनियर्स पारदर्शी या गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली तकनीक बनाने की कोशिश में थे। अब इस टीम ने मोशन ब्लर की मदद से ऐसा ही खास ड्रोन बना लिया है।
इस ड्रोन का नाम फैंटम ट्विस्ट है और अपने नाम के मुताबिक ही यह ड्रोन हवा में एक सेकंड में 25 बार घूमता है, जिसकी वजह से यह हवा में लगभग गायब सा लगता है। इसे आप पंखे की पंखड़ियों की तरह समझ सकते हैं, जो तेज चल रहे पंखे के साथ दिखाई नहीं पड़तीं।
यह ड्रोन भी हवा में पूरी तरह गायब नहीं होता बल्कि एक धुंधले साए में बदल जाता है और अपने बैकग्राउंड में मौजूद रंगों के बीच घुल-मिल सा जाता है।













































