Rajya Sabha Election Result: एमपी से बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, जीत का सर्टिफिकेट मिला

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। इसके बाद बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। तीनों उम्मीदवारों को विधानसभा से जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित

दरअसल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए उतारा था। इसमें रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट थे। तीनों निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उन्हें विधानसभा में निर्वाचन सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके बाद उनके समर्थकों जश्न का माहौल है।

महेश केवट थे तीसरे उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के खाते में दो ही सीट जा रही थी। तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए 10 वोटों की जरूरत थी। इसके बावजूद बीजेपी ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया था।

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवार रद्द

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ने मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन फॉर्म में तेलंगाना में चल रहे एक परिवाद को छुपाई थी। इस आधार पर उनका नामांकन रद्द हो गया। मीनाक्षी के नामांकन रद्द होने के बाद महेश केवट की राह आसान हो गई है। इसके बाद वह भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई

नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस और मीनाक्षी नटराजन चुनाव आयोग गई थीं। लेकिन वहां से कोई फैसला नहीं आया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुक्रवार को है। कांग्रेस ने मांग की थी कि रिजल्ट जारी करने पर रोक लगे। लेकिन सुनवाई से पहले ही विधानसभा की ओर से राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह की थी तीसरी सीट

गौरतलब है कि कांग्रेस के खाते में जा रही तीसरी सीट दिग्विजय सिंह की थी। इस पर उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उनकी जगह पर पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। मगर एक चूक की वजह से कांग्रेस के हाथ से यह सीट चली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here