Honey Singh on Yash Role in Ramayana: हाल ही में रैपर और सिंगर हनी सिंह ने फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को देखने एक के बाद रावण का रोल निभा रहे यश की जमकर तारीफ की है।Honey Singh on Yash Role in Ramayana: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को देखा। गुरुवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान हनी सिंह ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की तारीफ की। इतना ही नहीं हनी सिंह ने यश की परफॉर्मेंस को भी बेहद शानदार बताया। हनी सिंह ने कहा कि ‘रामायण’ में यश का लुक रणबीर कपूर से भी अच्छा है, जो भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगेहनी सिंह ने की यश की तारीफ
हनी सिंह ने कहा, ‘यश भाई है बेंगलुरु से हमारे। रावण बने हैं। सच कहूं दोस्तों, मैंने रामायण का टीजर देखा है। मैं श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं। मेरा रावण से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं। मेरे कहना है कि रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे लगे हैं।’
हनी सिंह ने कहा कि इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने पर यह फिल्म किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म बहुत अच्छी होगी। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। जैसी हम बचपन से रामायण देखते आए हैं, जो हम दिल्ली में और करमपुरा में रामलीला देखते आए हैं, जितनी प्योर हमारे लिए है, वैसी ही रहे। कोई छेड़छाड़ नहीं है। क्यूकी इमोशन्स है बचपन के।’










































