Ranveer Singh के ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया ‘Dhurandhar’ का रिव्यू, बोले ‘इसमें वायलेंस…’

0

Prakash Padukone Reviews Dhurandhar: साल 2025 में 5 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। सेलेब्स से लेकर फैन्स सहित सभी ने रणवीर सिंह स्टारर को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज के कई महीनों के बाद अब रणवीर सिंह के ससुर और फेमस पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भी अपने दामाद की ‘धुरंधर’ का रिव्यू किया है। हालांकि रणवीर सिंह के ससुर को फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा लगी, फिर भी उन्होंने इसे एक ‘बहुत अच्छी’ फिल्म बताया।

रणवीर सिंह के ससुर ने बताया कैसी है ‘धुरंधर’

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने कहा कि रणवीर की ‘धुरंधर’ अच्छी फिल्म है। इस मूवी में सभी एक्टर्स ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें लगा कि फिल्म में थोड़ी ज्यादा हिंसा थी लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे पसंद किया है तो मुझे भी लगता है यही बात सबसे महत्वपूर्ण भी है।’ प्रकाश पादुकोण को अपने दामाद रणवीर सिंह की फिल्म पसंद आई है। बैडमिंटन के दिग्गज ने बताया कि वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों के ही बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि वे रणवीर से अक्सर फिल्मों के बारे में पूछते रहते हैं क्योंकि उन्हें फिल्मी कारोबार के बारे में सीखना है। वहीं दूसरी ओर रणवीर अपने ससुर से खेलों के बारे में पूछते रहते हैं।

‘धुरंधर’ ने की थी 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस मूवी में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने इसी साल 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज किया, जिसने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here