RBI Recruitment 2021: आरबीआई में ग्रेड बी ऑफिसर्स पदों पर बम्पर भर्ती, जानिए अहम तारीखें, पदों की डिटेल

0

RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ग्रेड बी (Grade B) ऑफिसर्स पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। आरबीआई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक कुल 322 ऑफ पदों नियुक्ती करेगा। जिसमें ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम शामिल है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई भर्ती 2021 की पूरी डिटेल्स नीचे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

– आवेदन करने की आरंभ तिथि- 28 जनवरी 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 फरवरी 2021

– अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल चरण 1 और डीईपीआर और डीएसआईएम का पहला पेपर- 6 मार्च 2021

अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल का दूसरा एग्जाम- 1 अप्रैल 2021

– अधिकारी ग्रेड बी डीईपीआर और डीएसआईएम का दूसरा पेपर 31 मार्च 2021

पदों का पूर्ण विवरण

– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल – कुल 270 पद

– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- कुल 29 पद

– ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) (डीएसआईएम)- कुल 23 पद

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की अधिकारी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी- 100 रुपए

जनरल/ओबीसी- 850 रुपए + जीएसटी और नेट बैंकिंग चार्ज

आरबीआई कर्मचारी- कोई शुल्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here