नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते ओवरऑल तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ा। इस दौरान 1 मई यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहे। यानी पूरे हफ्ते केवल चार ही दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस लाभ में रही। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी के मूल्यांकन में कुल मिलाकर 1.24 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का मार्केट कैप
27,569.83 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,933.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू 9,432.32 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 5,83,123.13 करोड़ रुपये पहुंच गई।










































