S-400 बेचकर भी तुर्की को नहीं मिल पाएंगे F-35 जेट! ट्रंप के वादे के बाद भी क्यों खाली हाथ रह सकते हैं एर्दोगन, जानें

0

अंकारा: तुर्की की रेसेप एर्दोगन सरकार रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बेचने की तैयारी में है। तुर्की मीडिया ने हाल ही में बताया है कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के संभावित खरीदारों में कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। इसके जरिए तुर्की की कोशिश अमेरिका के CAATSA प्रतिबंधों से निकलना है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इसके बावजूद तुर्की की F-35 प्रोग्राम में वापसी होना बहुत मुश्किल है।

यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, F-35 प्रोग्राम का संस्थापक सदस्य होने और भारी वित्तीय निवेश करने के बावजूद S-400 खरीद के चलते अमेरिका ने तुर्की को कंसोर्टियम से बाहर कर दिया और CAATSA के तहत प्रतिबंध लगा दिए। इसके बावजूद रेसेप तैयप एर्दोगन ने रूसी S-400 खरीदने का जोखिम उठाया क्योंकि तुर्की को लंबी दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here