ऑपरेशन सिंदूर पर बोलना इमरान खान की बहन को पड़ा भारी, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, भारत की जीत बताने से लगी मिर्ची

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान को लेकर अपने देश में घिरती दिख रही हैं। नौरीन ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कामयाबी और पाकिस्तान की नाकामी की बात कही थी, जिस पर इस्लामाबाद में हलचल मच गई है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर क्राइम जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने उनके बयान को ‘आपत्तिजनक’ मानते हुए समन जारी किया है। एनसीसीआईए ने नौरीन पर संस्थानों के खिलाफ ‘भ्रामक, आपत्तिजनक और भड़काऊ’ बयान देने का आरोप लगाते हुए उनको तलब किया है।

नौरीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मई, 2025 के संघर्ष में पाकिस्तान पर भारत भारी पड़ा था क्योंकि वह ज्यादा ताकतवर और बड़ा देश है। ऐसे में भारत के सामने पाकिस्तानी सेना की हालत खराब हो गई थी। नौरीन के इसी बयान पर एजेंसी ने उन्हें 20 जुलाई (सोमवार) को इस्लामाबाद स्थित कार्यालय में पेश होने का नोटिस जारी किया है।नोटिस में क्या कहा गया है

डॉन के अनुसार, 18 जुलाई को जारी नोटिस में एजेंसी ने कहा कि नौरीन नियाजी पर राज्य संस्थानों को बदनाम करने और फर्जी नैरेटिव फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा करने का आरोप है। नोटिस में कहा गया है कि आपको राज्य संस्थानों को बदनाम करने और फर्जी नैरेटिव फैलाने के लिए झूठी, आपत्तिजनक और भड़काऊ सोशल मीडिया सामग्री प्रसारित करते हुए पाया गया है।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर नौरीन तय तारीख पर पेश नहीं होती हैं तो यह माना जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कहने या प्रस्तुत करने के लिए कुछ नहीं है। नोटिस की अवहेलना करना पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 174 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे में उनके खिलाफ आगे कार्रवाई हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here