Surbhi Chandna से कैट फाइट के बाद Tejasswi Prakash ने मानी गलती? एक्ट्रेस ने बोलीं, ‘कोई एहसास करता है तो…’

0

Surbhi Chandna On Tejasswi Prakash Fight: टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट हुई है। इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना का नाम सामने है। तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना दोनों ‘साइको सैयां’ में एक साथ नजर आई थीं लेकिन तेजस्वी ने एक बार सुरभि संग इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं, तेजस्वी ने अपने एक वीडियो में सुरभि चंदना का नाम लिए बिना एक्ट्रेस को टारगेट किया था, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया। इस मामले पर सुरभि चंदना ने हमेशा चुप्पी बनाए रखी। अब सुरभि ने इसकी वजह बताई है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह इस तरह का स्वभाव नहीं रखती हैं। 

विवाद पर क्यों नहीं बोलीं सुरभि चंदना?

सुरभि चंदना ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की। इस मौके पर सुरभि से पूछा गया कि वह अपने से जुड़े विवाद पर बोलती क्यों नहीं है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह मेरा स्वभाव नहीं है। दूसरी बात, मैं इस विश्वास के साथ काम करती हूं कि हम सभी एक बहुत छोटी सी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जब हम एक-दूसरे का समर्थन और प्रोत्साहन करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। मैं आप सभी का हौसला बढ़ाना चाहती हूं और मैं चाहूंगी कि आप भी मेरा समर्थन करें। मेरा मानना है कि हमारी इंडस्ट्री तभी आगे ग्रो कर सकती है जब वातावरण हेल्थी हो। अगर वातावरण अस्वस्थ है, तो विकास रुक जाता है।तेजस्वी प्रकाश ने मानी अपनी गलती?

अभिनेता ने आगे बताया कि वह नेगेटिविटी में पड़ने के बजाय अच्छे और स्वस्थ प्रोफेशल रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने कोस्टार्स और यहां तक कि उन लोगों के लिए भी दिल से शुभकामनाएं देती हूं जिन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती। मैं हमेशा सबका समर्थन करती हूं। कभी-कभी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, लेकिन मैं सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकती। एक बात जिसकी मैं सच में तारीफ करती हूं और वो यह है कि जब कोई व्यक्ति अपनी गलती का एहसास करता है और आगे आकर सिचुएशन साफ करता है। हमारे मामले में भी ऐसा ही हुआ, और मुझे खुशी है कि ऐसा हुआ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here