बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और साउथ की हिट अदाकारा नयनतारा इन दिनों डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग एक्शन ड्रामा को शूट कर रहे हैं, जिसे निर्माता दिल राजू बना रहे हैं। बीते कई दिनों से इस एक्शन ड्रामा के सेट से वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनके माध्यम से मेकर्स ने फैंस को ये जानकारी दी है कि मुवी की शूटिंग लगातार जारी है। अगर मूवी से सामने आने वाली ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही अपनी लीडिंग लेडी के साथ एक स्पेशल प्रोमो वीडियो शूट करेंगे, जिसकी रिलीज के साथ इनकी मूवी का टाइटल रिवील किया जाएगा। अब तक सलमान-नयनतारा की मूवी को SVC63 के नाम से जाना जाता है लेकिन अब मेकर्स इसका टाइटल फैंस के सामने पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं।
मिड-डे की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर वामशी ने एक खास टाइटल वीडियो शूट करने की प्लानिंग में है, जिसके माध्यम से टाइटल पेश किया जाएगा। सूत्र के अनुसार, “साउथ में कई दफा ये देखा गया है कि मूवी का टाइटल धमाकेदार अंदाज से रिवील किया गया है। सलमान खान की फिल्म के मेकर्स भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और एक स्पेशल वीडियो शूट करने का फैसला लिया है।”
Salman Khan के फैन्स का दिल हो जाएगा खुश
अंदरखाने की रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के फैंस को उनका जो अवतार पसंद है, मेकर्स उसे ध्यान में रखकर प्रोमो वीडियो शूट करेंगे। वामशी की मूवी का प्रोमो वीडियो भाईजान के फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा। सूत्र ने बताया है, “सलमान भारतीय सिनेमा के बिगेस्ट स्टार हैं। वामशी और उनकी टीम चाहती है कि वो भाईजान के स्टारडम के साथ पूरा न्याय करें। फिल्म का प्रोमो वीडियो भाईजान की स्क्रीन प्रेजेंस को ध्यान में रखकर शूट किया जाएगा।”