Tamannaah Bhatia को “दूधिया बदन” बुलाने वाले Annu Kapoor ने मांगी माफी, बोले “पैर छूने को तैयार…”

0

बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर (Annu Kapoor) ने कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम सुनते ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए दूधिया बदन जैसे शब्दों का उपयोग किया था। अनु कपूर को इस बयान के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हों ठरकी बुड्ढा जैसी उपाधियां तक दे डाली थीं। अनु कपूर ने अपने ताजा इंटरव्यू के दौरान इस बयान पर बात की है और कहा है कि उनकी मंशा गलत नहीं थी लेकिन गलत शब्दों का यूज करके उन्होंने गलती की। अनु कपूर ने यहां तक कह दिया है कि अगर तमन्ना को उनकी बातें बुरी लगी हैं तो वो उनके पैर भी छू सकते हैं।

अनु कपूर के अनुसार, “अगर ये बात आप अंग्रेजी में बोलें तो कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन हिन्दी जब आप ये बात बोलते हैं तो समस्या खड़ी हो जाती है। अपनी भाषा में अपशब्द कहना चुभता है लेकिन जब वही बात अंग्रेजी भाषा में बोली जाती है तो लोगों को ऐतराज नहीं होता है। अगर मैं दूधिया बदन की जगह मिल्की बॉडी कहता तो मुसीबत में नहीं पड़ता।” 

“आप बताइए तमन्ना की उम्र कितनी होगी? 20-30 से ज्यादा तो नहीं। मेरे बच्चे इसी उम्र के हैं। मैंने दूधिया बदन क्या कह दिया, लोगों ने मुझे बुरी तरह से ट्रोल किया।”

क्या तमन्ना भाटिया से माफी मांगेंगे अनु कपूर

जब अनु कपूर से ये सवाल किया गया कि क्या वो तमन्ना भाटिया से कभी इस बयान के लिए माफी मांगेंगे तो उन्होंने कहा, “मैंने जो शब्द बोले उन्हें स्वीकार करने में मुझे कोई झिझक नहीं है। अगर कभी भी जरूरत पड़ी तो मैं माफी भी मांगने को तैयार हूं। अगर तमन्ना ने कभी भी मुझसे पूछा कि क्या मैंने ये शब्द बोले हैं तो मैं सीधा कबूंगा कि हां मैंने बोले हैं और अगर आपको मेरी बातों का बुरा लगा है तो मैं आपके पैर भी छूने को तैयार हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here