Trump की शेयर बाजार में धुआंधार ट्रेडिंग, जून में किए 1000 से ज्यादा ट्रेड, कहां बनाया पैसा?

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रियल एस्टेट कारोबारी हैं। लेकिन, इसके साथ ही वे एक ट्रेडर भी हैं। इस साल जून में ट्रंप ने 1000 से ज्यादा ट्रेड किए हैं। जानें ट्रंप ने ट्रेडिंग से कितना पैसा बनाया?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की शेयर बाजार में सक्रियता एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा वित्तीय खुलासे के मुताबिक, ट्रंप के निवेश खातों में जून के दौरान 1,000 से ज्यादा सिक्योरिटीज ट्रेड हुए। इन सौदों की कुल घोषित वैल्यू करीब 7.81 करोड़ डॉलर से 26.31 करोड़ डॉलर के बीच रही। खास बात यह है कि दस्तावेज में हर ट्रेड की सटीक रकम नहीं बताई गई है, बल्कि रकम की एक रेंज दी गई है। इससे यह साफ है कि राष्ट्रपति रहते हुए भी ट्रंप के निवेश पोर्टफोलियो में काफी सक्रिय खरीद-बिक्री जारी रही।

Palantir में खरीद-बिक्री

ट्रंप की जून की ट्रेडिंग में टेक कंपनी Palantir खास तौर पर चर्चा में रही। उन्होंने 3 जून को कंपनी के शेयरों में छोटी खरीदारी की। इसके बाद 16 और 18 जून को Palantir के शेयर बेचे गए। फिर 23 और 24 जून को उन्होंने दोबारा इस कंपनी में खरीदारी की। यह पैटर्न इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि 14 जून को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा हुई थी। इसके बाद Palantir में ट्रंप की दोबारा खरीदारी दर्ज हुई। इससे उनके पोर्टफोलियो में बाजार की घटनाओं और उनकी ट्रेडिंग टाइमिंग को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

वारेन बफे की कंपनी के शेयर खरीदे

जून में ट्रंप ने Berkshire Hathaway में भी बड़ा दांव लगाया। 18 जून को उन्होंने करीब 10 लाख से 50 लाख डॉलर के शेयर खरीदे। इसके कुछ दिन बाद 24 जून को इसी कंपनी के शेयरों का एक हिस्सा बेच दिया गया।Meta के शेयर बेचे

सोशल मीडिया कंपनी Meta भी ट्रंप के जून के ट्रेड्स का हिस्सा रही। 18 जून को उन्होंने करीब 10 लाख से 50 लाख डॉलर के Meta शेयर बेचे। जून का सबसे बड़ा सिंगल डिस्क्लोज्ड ट्रांजेक्शन वेनगार्ड ग्रुप के एक ETF की बिक्री का था। 22 जून को करीब 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर के इस निवेश की बिक्री दर्ज हुई।

2025 में भी 21 हजार से ज्यादा ट्रेड

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप की निवेश गतिविधियां इतनी ज्यादा रही हों। उपलब्ध खुलासों के मुताबिक, 2025 में उनके निवेश खातों से जुड़े 21 हजार से ज्यादा सिक्योरिटीज ट्रेड दर्ज किए गए थे। इन सौदों की कुल वैल्यू करीब 60 करोड़ डॉलर से 1.86 अरब डॉलर के बीच बताई गई थी। कुछ मामलों में एक ही सिक्योरिटी को एक ही दिन खरीदे और बेचे जाने की जानकारी भी सामने आई थी। यही वजह है कि ट्रंप की निवेश रणनीति और उनके राष्ट्रपति पद के बीच संभावित हितों के टकराव को लेकर चर्चा बनी हुई है।

निवेश पर ट्रंप का नियंत्रण नहीं

हालांकि White House ने इन ट्रेड्स को लेकर किसी भी तरह के हितों के टकराव से इनकार किया है। प्रशासन का कहना है कि ट्रंप की संपत्तियां स्वतंत्र रूप से संचालित हैं और कंप्यूटर आधारित मॉडल पोर्टफोलियो के जरिए निवेश किया जाता है। White House के मुताबिक, ट्रंप या उनके परिवार के पास यह तय करने की क्षमता नहीं है कि कोई शेयर कब खरीदा या बेचा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here