UPI पेमेंट की एक ‘सीक्रेट’ सेटिंग, आपके Credit Card को बना देगी कैशबैक पाने की मशीन

0

भारत में डिजिटल पेमेंट्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब क्रेडिट कार्ड भी UPI और QR Code से जुड़कर एक नया रूप ले रहे हैं। अब कई बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर रहे हैं, जिन्हें सीधे UPI ऐप से लिंक किया जा सकता है, जिससे यूजर्स QR Code स्कैन कर भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड को UPI से कर सकते हैं लिंक

पहले जहां UPI केवल बैंक खाते से जुड़ा होता था, वहीं अब RuPay नेटवर्क के जरिए क्रेडिट कार्ड को भी UPI से जोड़ा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्राहक छोटे-छोटे खर्चों जैसे किराना, रेस्टोरेंट या लोकल दुकानों पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक का मिलेगा फायदा

इस सुविधा के साथ यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक जैसे फायदे भी मिलते हैं। यानी अब QR कोड से पेमेंट करने पर भी वही लाभ मिल सकता है, जो आमतौर पर कार्ड स्वाइप या ऑनलाइन पेमेंट पर मिलता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी UPI ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड नहीं मिलता, बल्कि यह बैंक और कार्ड की शर्तों पर निर्भर करता है।

फीस और चार्ज की होनी चाहिए जानकारी

हालांकि, यूजर्स को इन कार्ड्स की फीस और चार्ज की भी जानकारी होनी चाहिए। इन कार्ड्स की फीस और चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ कार्ड्स बिना सालाना फीस के आते हैं, जबकि कुछ में जॉइनिंग या एनुअल फीस ली जाती है। साथ ही, कुछ कार्ड्स में खर्च की एक सीमा पूरी करने पर फीस माफ भी कर दी जाती है।

उदाहरण के लिए PhonePe SBI Card एक ऐसा Credit Card है, जो यूजर्स को बिल पेमेंट, रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग और UPI ट्रांजैक्शन जैसी कई कैटेगरी में रिवॉर्ड्स देता है। इस कार्ड के जरिए मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को कार्ड के बिल भुगतान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह, Tata Neu HDFC Bank Credit Card एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जो यूजर्स को टाटा ग्रुप के अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे रिटेल, ट्रैवल और हेल्थकेयर पर खर्च करने पर रिवॉर्ड्स कमाने का मौका देता है। वहीं, Airtel Axis Bank Credit Card एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जिसे खास तौर पर रोजमर्रा के घरेलू खर्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कार्ड Airtel की सेवाओं जैसे मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH पर भुगतान करने पर आकर्षक कैशबैक देता है। इसके अलावा, बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिल्स पर भी लाभ मिलता है, जबकि अन्य ट्रांजैक्शन्स पर बेस कैशबैक की सुविधा दी जाती है।

UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड्स की कुछ सीमाएं भी

इसके अलावा, UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड्स में कुछ सीमाएं भी हैं। जैसे, यह सुविधा आमतौर पर मर्चेंट पेमेंट (दुकानों पर भुगतान) के लिए लागू होती है। यानी मतलब साफ है कि पर्सन टू पर्सन (P2P) ट्रांसफर के लिए इस तरह की सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। साथ ही, हर दुकान या QR कोड पर यह सुविधा उपलब्ध हो, यह भी जरूरी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here