US Iran Conflict: अमेरिका ने कैसे डुबोया ईरान का तेल टैंकर? US सेंट्रल कमांड ने जारी किया खौफनाक वीडियो

0

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी है कि अमेरिकी नौसेना पर हमला करने पर उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा।US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ते जा रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई ईरान की ओर से अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर को ईरान की ओर से निशाना बनाया गया था। हालांकि अमेरिकी जहाज मिसाइल हमले से बचने में सफल रहे और किसी अमेरिकी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया।

अमेरिकी नौसेना पर गोलीबारी न करें ईरान: पीट हेगसेथ

तेल टैंकर के डूबने की सैटेलाइट वीडियो शेयर करते हुए अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी सैन्य कर्मियों की सटीकता और व्यावसायिकता के बदौलत, एम/टी काइलो आज ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की तलहटी में ईरान की नौसेना के साथ मिल गया।”वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर तेहरान अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला करता है तो अमेरिका उसके तेल टैंकरों को नष्ट कर देगा और डुबो देगा। उन्होंने कहा, “उन्हें बस इतना करना है कि अमेरिकी नौसेना पर गोलीबारी न करें।” इस बीच, वाशिंगटन और तेहरान के बीच क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। वहीं, ईरान के आईआरजीसी ने कहा कि उसने एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और विध्वंसक पोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, लेकिन अमेरिका की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है।तीनों टैंकरों को क्यों बनाया गया निशाना?

अमेरिका का दावा है कि ये टैंकर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले एक कथित गुप्त तेल नेटवर्क का हिस्सा थे। अमेरिकी सेना के मुताबिक दो टैंकरों को इस तरह नुकसान पहुंचाया गया कि वे दोबारा काम नहीं कर सकते, जबकि तीसरे खाली टैंकर को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अमेरिकी सेना ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ओर से अमेरिकी सैनिकों या जहाजों पर हमले जारी रहे, तो आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

ईरान ने भी दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से भी सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी जहाजों और तेल टैंकरों को निशाना बनाकर जवाब दिया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसके समुद्री क्षेत्र में हस्तक्षेप जारी रखता है, तो उसकी प्रतिक्रिया और ज्यादा कड़ी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here