WhatsApp खुद बताएगा कौन-सा मैसेज स्कैम वाला है और कौन-सा नहीं

0

ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए “Scam Alert” नाम का फीचर ला रही है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान कर यूजर्स को पहले से चेतावनी देगा। खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह यूजर के डिवाइस पर काम करेगा और WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

क्या है WhatsApp का Scam Alert फीचर?

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.22.2 में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फीचर Unknown नंबरों से आने वाले संदिग्ध संदेशों का एनालिसिस करेगा और यदि कोई चैट संभावित रूप से धोखाधड़ी वाली लगेगी तो यूजर को चेतावनी देगा।

चैट में दिखेगा चेतावनी संदेश

रिपोर्ट के मुताबिक, जब WhatsApp किसी मैसेज को संदिग्ध पाएगा तो चैट के अंदर एक चेतावनी बैनर दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा- “This may be a scam” यानी “यह धोखाधड़ी हो सकती है।” हालांकि WhatsApp बातचीत को अपने आप ब्लॉक नहीं करेगा। इसके बजाय यूजर को जानकारी देकर फैसला लेने का मौका दिया जाएगा।यूजर्स को मिलेंगे दो विकल्प

Scam Alert दिखाई देने पर यूजर के सामने दो विकल्प होंगे जिनमें संदिग्ध नंबर को Block और Report करना और यदि मैसेज सही लगे तो बातचीत जारी रखना शामिल होंगे। इस तरह अंतिम फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में रहेगा।

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राइवेसी-फर्स्ट अप्रोच बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, Scam Alert फीचर मैसेज का विश्लेषण पूरी तरह यूजर के फोन पर ही करेगा यानी चैट डेटा किसी बाहरी सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा और WhatsApp को भी यूजर की बातचीत तक पहुंच नहीं मिलेगी। यह उसी तरह काम करेगा जैसे WhatsApp का Voice Transcript फीचर काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here