Windows 10 यूजर्स के लिए राहत, Microsoft ने बढ़ाया सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट

0

पुराने Windows 10 कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है। Microsoft ने Windows 10 के Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब पुराने पीसी को अक्टूबर 2027 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

Windows 10 सपोर्ट खत्म होने के बाद लिया गया फैसला

Microsoft ने पिछले साल Windows 10 का आधिकारिक सपोर्ट खत्म कर दिया था। कंपनी ने उस समय यूजर्स को Windows 11 पर अपग्रेड करने की सलाह दी थी। जिन कंप्यूटरों में Windows 11 चलाने के लिए जरूरी हार्डवेयर मौजूद नहीं है, उनके लिए ESU प्रोग्राम शुरू किया गया था। यह प्रोग्राम अक्टूबर 2026 में खत्म होने वाला था, लेकिन अब कंपनी ने इसे एक साल और बढ़ा दिया है।

अक्टूबर 2027 तक मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट

Microsoft के अनुसार, योग्य Windows 10 यूजर्स अब Windows 10 Consumer Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम के जरिए 12 अक्टूबर 2027 तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे। जो यूजर्स पहले से ESU प्रोग्राम में शामिल हैं, उनके लिए लाइसेंस अपने आप अक्टूबर 2027 तक जारी रहेगा। उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।पुराने PC यूजर्स को मिलेगा ज्यादा समय

इस विस्तार से उन यूजर्स को फायदा मिलेगा जिनके कंप्यूटर Windows 11 की न्यूनतम हार्डवेयर जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं। अब उन्हें तुरंत नया डिवाइस खरीदने या ऑपरेटिंग सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं होगी और वे कुछ समय तक अपने पुराने सिस्टम को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।

ESU प्रोग्राम में कौन कर सकता है एनरोल?

Windows 10 वर्जन 22H2 Home, Professional, Pro Education और Workstations एडिशन वाले डिवाइस इस प्रोग्राम के लिए योग्य हैं। यूजर्स को ESU में शामिल होने के लिए अपने Microsoft अकाउंट से साइन इन करना होगा। इसके अलावा डिवाइस में लेटेस्ट Windows अपडेट इंस्टॉल होना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here