शेयर बाजार और निवेश पर नजर रखने वाले यूजर्स के लिए Google ने नया Google Finance ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप खासतौर पर Android यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिसमें रियल-टाइम मार्केट डेटा, वॉचलिस्ट ट्रैकिंग और AI आधारित निवेश जानकारी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Android यूजर्स के लिए नया फाइनेंस हब
Google के अनुसार नया Finance ऐप उन लोगों के लिए बनाया गया है जो नियमित रूप से शेयर बाजार और अपने निवेश पर नजर रखते हैं। ऐप में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड वॉचलिस्ट, लाइव मार्केट प्राइस, फाइनेंशियल न्यूज फीड और AI आधारित रिसर्च टूल्स का एक्सेस मिलेगा।
AI बताएगा शेयर की कीमत में बदलाव की वजह
Google Finance ऐप का खास फीचर “Key Moments” है। यह AI की मदद से शेयर की कीमतों में होने वाले बड़े बदलावों को समझाने का काम करेगा। यूजर्स किसी कंपनी, सेक्टर या पूरे बाजार के ट्रेंड को लेकर AI रिसर्च असिस्टेंट से जानकारी और विश्लेषण हासिल कर सकेंगे।पोर्टफोलियो मैनेजमेंट होगा आसान
Google ने अपने वेब वर्जन को भी अपडेट किया है। अब इसमें बेहतर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट टूल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपने सभी निवेश को एक ही डैशबोर्ड पर देख पाएंगे। इसमें पोर्टफोलियो की परफॉर्मेंस, एसेट एलोकेशन और निवेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण इनसाइट्स भी दिखाई देंगे। पुराने Google Finance पोर्टफोलियो अपने आप नए अनुभव में ट्रांसफर हो जाएंगे।
CSV, PDF और स्क्रीनशॉट से बना सकेंगे पोर्टफोलियो
नए यूजर्स CSV या PDF फाइल अपलोड करके अपने निवेश को पोर्टफोलियो में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने निवेश की जानकारी लिखकर या होल्डिंग्स के स्क्रीनशॉट अपलोड करके भी पोर्टफोलियो तैयार कर सकेंगे।
AI देगा निवेश से जुड़े सवालों के जवाब
ऐप में AI आधारित सर्च टूल भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने निवेश से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यह पता लगाया जा सकेगा कि पोर्टफोलियो में कौन से सेक्टर कम शामिल हैं या फिक्स्ड इनकम निवेश का लंबे समय की ग्रोथ पर क्या असर हो सकता है।












































