अज्ञात सफेद कार की जोरदार टक्कर, महिला की मौके पर मौत, एक घायल

0

लामता। क्षेत्र के लामता-चांगोटोला मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे रानी तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात सफेद कार ने पैदल जंगल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघा शेख पति अकरम शेख,27 वर्ष निवासी लामता एवं रीता टेकाम, पति भूरू टेकाम लकड़ी लेने के लिए पैदल जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अज्ञात सफेद कार ने दोनों को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता टेकाम दूर जा गिरीं, जबकि मेघा शेख कार के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गईं। गंभीर चोट लगने से मेघा शेख की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं घायल रीता टेकाम को तत्काल उपचार के लिए लामता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही लामता पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here