हैदराबाद: अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक ठोका। बाएं हाथ के ओपन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। उनका यह 9वां शतक था। विराट कोहली के नाम भी 9 ही टी20 शतक हैं।
अभिषेक की पारी की खूब तारीफ हो रही
विस्फोटक शतकीय पारी के बाद हर तरफ अभिषेक शर्मा की तारीफ हो ही है। अभिषेक इस साल फॉर्म से भी जूझ रहे थे। टी20 विश्व कप के दौरान लगातार तीन पारियों में डक हुए। इस आईपीएल में भी दो बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। लेकिन मंगलवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक शॉट खेले।
अभिषेक शर्मा के मेंटर युवराज सिंह ने इस पारी के बाद उन्हें शाबासी दी। युवी ने एक्स पर लिखा- बल्ले को अपना काम करने दो। हर दिन बेहतर होते जा रहे हो। बहुत बढ़िया खेले, अभिषेक सर। इसी प्रोसेस को जारी रखो।










































