नेपाल में बालेन शाह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भारत से आ रहे चिप्स के पैकेट भी किए जा रहे जब्त, हर तरफ भड़के लोग

0

काठमांडू: नेपाल में भारतीय सामानों पर कस्टम ड्यूटी पर सख्ती किए जाने के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। भारत के 100 रुपये से ज्यादा के सामानों पर कस्टम ड्यूटी लागू कर दिए गये हैं। हालांकि ये नियम 2023 का है लेकिन बालेन शाह की सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। ऐसे में नेपाल के वो लोग जो दवाएं, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और शादी का सामान खरीदने सीमावर्ती भारतीय इलाकों में आते हैं उन्हें बड़ा झटका लगा है। बॉर्डर पार करते समय सख्त चेकिंग हो रही है और हैरानी की बात ये है कि चिप्स और बिस्किट के पैकेट भी जब्त किए जा रहे हैं।

बालेन शाह सरकार के इस फैसले के खिलाफ सीमावर्ती जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गया है। दरअसल नेपाल के लोगों के लिए भारतीय सामान उनके अपने देश में मिलने वाले सामान के मुकाबले सस्ता होता है। लेकिन अब सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नेपाल के लोग बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा दुनिया की सबसे खुली अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में से एक है।

नेपाल के सीमावर्ती जिलों में कस्टम ड्यूटी के खिलाफ प्रदर्शन

नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से आयात किए जाने वाले 100 नेपाली रुपये यानी 63 भारतीय रुपये से ज्यादा कीमत के सामान पर अनिवार्य कस्टम ड्यूटी लगा दी है। बताया जा रहा है कि सामान के प्रकार के आधार पर यह कस्टम ड्यूटी 5% से लेकर 80% तक हो सकती है। नेपाल और भारत की सीमा पर हर दिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं ऐसे में सामानों की तलाशी में लोगों को घंटों तक लाइन में लगा रहना पड़ता है जिससे लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here