अवैध शराब, गांजा बिक्री और अवैध खनन से परेशान महिलाओं ने थाने प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

0

पुलिस प्रशासन से अवैध शराब, गांजा (मादक) पदार्थ ब्रिकी करने वालों पर कार्यवाही एवं रेत खनन पर रोक लगाने की मांग की

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। थाना लालबर्रा के अंगर्तत आने वाले ग्राम बड़ी पनबिहरी में लगातार बढ़ रही अवैध गतिविधियों से महिलाएंखासा परेशान है। गांव में हो रहे अवैध शराब विक्रय, कच्ची शराब निर्माण, गांजा बिक्री, जुआ-सट्टा और नदियों से रेत के अवैध उत्खनन से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुरूवार को थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से शराब, गांजी विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही एवं अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी को सौंपे गये ज्ञापन (शिकायत) में उल्लेख किया है कि ग्राम बड़ी पनबिहरी में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची-पक्की शराब के साथ ही गांजा (मादक) पदार्थ का विक्रय कर रहे है। जिससे ग्राम का माहौल खराब हो रहा है एवं ग्राम के छोटे से बड़े लोग शराब पीने व नशीली वस्तुओं का सेवन करने के आदि होते जा रहे है। साथ ही युवा पीढ़ी में भी नशे की लत बढऩे लगी है। वहीं जब परिजन उन्हे इन चीजों से दुर रहने बोलते है तो परिवार के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़े करते है, जिससे परिवार के लोग बेहद परेशान है और बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही रात्रि के समय नदी से रेत का अवैध उत्खनन के साथ ही रातभर ट्रैक्टर से परिवहन होता है। चौपहिया वाहनों की तेज आवाज के कारण ग्रामीणों सहित बच्चों का रात में सोना तक दूभर हो जाता है। साथ ही ग्राम के खेतों, बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध नशा बेचा जा रहा है। जबकि इस मामले की पूर्व में भी थाने में शिकायत की गई है लेकिन अवैध रूप से शराब, गांजा का विक्रय करने वाले एवं रात के समय रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है जिससे उनके हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि अवैध शराब, गांजा का विक्रय करने वालों एवं रात के समय सर्राटी नदी से रेत का परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें उक्त मांगे पूरी नही होने पर सभी महिलाएं कठोर कदम उठाने बाध्य होगी जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा महिलाओं को कार्यवाही करने आश्वास्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here