असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया गया विजयादशमी पर्व

0

हीरापुर भरवेली मे दशहरा पर्व की दिखी धूम
हीरापुर ईमली टेकरा से निकाला गया चल समारोह
भरवेली दुर्गा मैदान मे΄किया गया रावण दहन
फोटो
पदमेश न्यूज़, बालाघाट।असत्य पर सत्य की जीत, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में धार्मिक परंपराओं, पूर्ण विधिविधान व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जहा इस पर्व मे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर अहंकार रूपी रावण के पुतले का प्रभु श्रीराम के प्रतीक द्वारा वध कर दहन किया गया।इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर ग्राम पंचायत भरवेली के हीरापुर स्थित श्री रामकृष्ण बजरंग मंदिर विष्णु धाम इमली टेकरा में भी इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।जहां विष्णु धाम इमली टेकरा मंदिर से चल समारोह निकाला गया जो जय श्रीराम और जय वीर महावीर के जयघोष के साथ इमली टेकरा मंदिर से भरवेली मैदान पहुँचा।जहां अहंकारी स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया।

चल समारोह रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
भरवेली के हीरापुर स्थित श्री रामकृष्ण बजरंग मंदिर विष्णु धाम इमली टेकरा परिसर में आयोजित इस विजयदशमी पर्व पर निकाला गया चल समारोह मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।मन्दिर प्रागण में नीलेश महाराज ने हनुमान जी का मुकुट व चोला धारण कर चल समारोह में भाग लिया।जिन्होंने झांकी रथ पर विराजमान भगवान राम ,लक्ष्मण, और बाल स्वरूप हनुमानजी का आशीर्वाद ग्रहण कर चल समारोह की शुरुवात की। इमली टेकरा से निकाला गया यह चल समारोह हीरापुर चौक होते हुए, मुंडीमाई, भरवेली मायल दुर्गा चौक मैदान पहुँचा।जहां अहंकारी स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया।इस दौरान लोग एक दुसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई देते नजर आए।

आकर्षक रथ पर निकाली गई भगवान राम लक्ष्मण, और बाल हनुमान की झांकी
भरवेली के हीरापुर इमली टेकरा में आयोजित इस चल समारोह में भगवान राम लक्ष्मण,और बाल हनुमान की झांकी आकर्षक रथ पर निकाली गई। जिसमें स्थानीय छोटे बच्चों ने भगवान राम, भ्राता लक्ष्मण और बाल हनुमान की वेशभूषा धारण कर इस आयोजन को सफल बनाया।जिन्होंने इस चल समारोह में निकाली गई झांकी में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। आकर्षक झांकी के साथ निकाले गए चल समारोह में नीलेश महाराज ने हनुमान जी का चोला धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया।जिन्होंने चल समारोह के दौरान रास्ते मे पड़ने वाले हीरापुर शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मुंडीमाई स्थित दुर्गा मंदिर, मुंडीमाई मन्दिर, नया राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा कर शीश नमन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जहां भरवेली दुर्गा मैदान आकर पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए अहंकारी स्वरूपी रावण के पुतले का दहन किया गया।

दुर्गा मैदान मे रावण दहन देखने उमडा जन-सैलाब
बात अगर दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की करें तो दशहरा पर्व पर भरवेली दुर्गा मैदान में भव्य रुप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जहा हर साल की तरह इस साल भी भरवेली दुर्गा मैदान में रावण दहन समारोह का आयोजन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया।जहां दुर्गा मैदान में रावण का पुतला बनाकर इमली टेकरा परिसर से चल समारोह का आयोजन हुआ।जहां भव्य चल समारोह में शामिल लोग विभिन्न मार्गों का गस्त करते हुए भरवेली दुर्गा मैदान पहुंचे।जहां अहंकारी स्वरूपी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर भरवेली दुर्गा मैदान में विजयदशमी पूर्व पर भारी भीड़ नज़र आई।जिन्होंने इस मनोहर दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। वही मैदान परिसर में लगे मेले की विभिन्न दुकानो मे भी जन सैलाब उमडा दिखाई दिया।

सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नजर आए।जहां चल समारोह स्थल, और दुर्गा मैदान में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस और मायल के सुरक्षाकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।जहां पूर्ण विधि विधान के साथ रावण दहन की रस्म अदा की गई। जहां रावण दहन के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी और देर शाम कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here