इंदौर में पानी को लेकर हाहाकार मचने के बाद अब नींद से जागा प्रशासन, कलेक्टर, निगमायुक्त पहुंचे सिरपुर और लिंबोदी तालाब

0

इंदौर। शहरभर में जलसंकट को लेकर मचे हाहाकार के बाद आखिर जिला प्रशासन की नींद खुल ही गई। मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सिरपुर और लिंबोदी तालाब पहुंचे। उन्होंने तालाबों की वर्तमान स्थिति, जल संग्रहण क्षमता, कैचमेंट एरिया के अतिक्रमण तथा तालाबों तक पहुंचने वाली चैनल लाइनों की सफाई एवं रखरखाव कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर, निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी वर्षाकाल को देखते हुए तालाबों में अधिक से अधिक जल संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। कलेक्टर, निगमायुक्त ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे संरक्षण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे भी उपस्थित थे।कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शहर के प्रमुख तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाबों की प्राकृतिक जल आवक को बाधित करने वाले अवरोधों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए तथा कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि तालाबों की चैनल लाइनों की नियमित सफाई कर वर्षा जल के निर्बाध प्रवाह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षाकाल में अधिकतम जल संग्रहण हो सके।

जल गंगा संवर्धन अभियान में इन चैनलों की सफाई पूरी हो चुकी है

केलोद करताल चैनल, मोरोद माचला चैनल, निपानिया तालाब चैनल, भंवरासाला तालाब चैनल, रेवती रेंज चैनल, राव बिलावली चैनल।

इन जगहों पर चल रहा है काम

ओएस्टर से लिंबोदी तालाब चैनल सफाई, सिरपुर तालाब कैट से आने वाली चैनल, सेज यूनिवर्सिटी के सामने बिलावली तालाब की चैनल, ओमेक्स हील्स से निकलने वाली बिलावली तालाब की चैनल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here