सोमवार को एक अजीब इत्तेफाक हुआ है जिसने शीतयुद्ध की यादें ताजा कर दी हैं। एक ही दिन में अमेरिका का B-52 बॉम्बर और रूस का Tu-22M3 बॉम्बर क्रैश हुआ है। ये दोनों परमाणु बम गिराने वाले बॉम्बर हैं। सोमवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। उसी दिन साइबेरिया के इरकुत्स्क इलाके में एक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान रूस का Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर विमान भी क्रैश हो गया।
शीत युद्ध के दौरान ये दोनों विमान एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन थे। इन्हें महाविनाशक परमाणु बमों को गिराने के लिए डिजाइन किया गया है। ये दोनों विमान दुश्मनों के जमीनी ठिकाने, अंडरग्राउंड ठिकाने और नौसैनिक ठिकानों पर हमला करने के लिए बनाए गये हैं। इसके अलावा ये दोनों बॉम्बर टॉरपीडो और हवा से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइलें भी दागने में सक्षम हैं इसीलिए इन्हें महाविनाशक बॉम्बर माना जाता है।










































