ऐसे-ऐसे शर्मनाक मेसेज, आप भी देखकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे, ट्रेविस हेड की वाइफ ने लगाई लताड़

0

नई दिल्ली: आरसीबी के विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड के बीच आईपीएल 2026 के मैच के दौरान मैदान पर विवाद हो गया। आरसीबी और सनराइजर्स के बीच शुक्रवार को मैच खेला गया था। आरसीबी की बैटिंग के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होती दिखी। हालांकि विवाद की असली वजह किसी को नहीं पता है। मैच के बाद जब दोनों टीमें हैंडशेक कर रही थी, तब विराट ने हेड से हाथ नहीं मिलाया।

हेड के परिवार को निशाना बनाया जा रहा

इस घटना के बाद ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी जेसिका को निशाना बनाया जा रहा है। विराट कोहली के फैंस की तरफ दोनों को सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। जेसिका ने बताया कि मैच के बाद न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी नफरत भरे कमेंट्स और प्राइवेट मैसेज भेजे गए।

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया से बात करते हुए कहा- ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्ड कप के बाद जो बुरा बर्ताव हुआ था। अब वैसा ही हो रहा है। जब मैं सोकर उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। हम तो ठीक हैं, लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं।पहले भी जेसिका ऐसा झेल चुकीं

2023 वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। उन्होंने बताया कि उसके बाद भी उसे दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर जरूरी बातचीत चल रही है। जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं। उम्मीद है कि इससे ज्यादा दयालुता और एक-दूसरे के लिए समर्थन को बढ़ावा मिलेगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here