कीटनाशक दवाई के सेवन से एक युवक की मौत

0

कीटनाशक दवाई सेवन में आने से जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई।
मृतक सनत पिता धनलाल मसकरें 35 वर्ष ग्राम पिंडरई ग्रामीण थाना नवेगांव निवासी बताया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवक का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनत मसकरे ड्राइवरी करता था। जिसके परिवार में पत्नी खेलनबाई मसकरे 10 और 13 साल के दो बेटे के अलावा मां रामकली मसकरे है। खेलन बाई प्रतिदिन बालाघाट मजदूरी करने आती है। 29 अप्रैल की शाम 6:00 बजे सनत बुकिंग की सवारी लेकर जबलपुर गया था। 1 मई को सुबह 9 बजे खेलन बाई मजदूरी करने के लिए बालाघाट आ गई थी घर में उसकी सास रामकली और दो बेटे थे। इसी दौरान सनत अपने घर पहुंचा और अचानक उसकी हालत खराब हो गई जिसके मुंह से झाग निकलने लगी थी। हालत बिगड़ती देख पड़ोसियों ने सनत को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस ने मृतक सनत का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। इस युवक के द्वारा कीटनाशक दवाई का सेवन करने की संभावना व्यक्त की गई है। किंतु किस वजह से कीटनाशक दवाई का सेवन किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल पुलिस ने मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु ग्रामीण थाना भिजवा दी है। इस मामले की आगे मर्ग जांच ग्रामीण पुलिस द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here