श्योपुर। चीतों की निगरानी के लिए कूनो नेशनल पार्क में चार साल पहले लाए गए प्रशिक्षित डॉग जर्मन सेफर्ड की गुरुवार को मौत हो गई। डॉग की मौत के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन चीता प्रबंधन की टीम द्वारा प्रारम्भिक तौर पर हार्टअटैक को मृत्यु का कारण मान रहे हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर डॉग के किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, डॉग की मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।2022 में कूनो लाया गया था ट्रेंड डॉग
चीता सर्च ऑपरेशन के लिए ट्रेंड डॉग जर्मन शेफर्ड को वर्ष 2022 में चीता परियोजना के तहत कूनो लाया गया था। हरियाणा के पंचकूला में विशेष प्रशिक्षण के बाद कूनो लाए गए डॉग का काम चीतों की ट्रेकिंग, गश्त के साथ वन अमले की सहायता करना था ।










































