बेंगलुरु: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी पारंपरिक लाल जर्सी के बजाय चमकदार हरी जर्सी में नजर आ रही है। यह महज एक बदलाव नहीं है, बल्कि एक दशक से भी ज्यादा समय से चली आ रही आरसीबी की एक ऐसी परंपरा है, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। यही कारण है कि आरसीबी ग्रीन जर्सी में नजर आ रही है।
2011 से जारी है ग्रीन इनिशिएटिव
आरसीबी ने साल 2011 में पहली बार गो ग्रीन अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत टीम हर सीजन में एक मैच हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है। इस जर्सी की सबसे खास बात यह है कि यह रीसायकल किए गए कचरे (Recycled Materials) से बनाई जाती है। इसके जरिए फ्रेंचाइजी दुनिया भर में पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संदेश देती है।










































